खंड स्तर पर अंत्योदय मेला लगा कर गरीबों को रोजगार के साथ जोड़ेगी सरकार : ओम प्रकाश यादव

राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 07:48 PM (IST)
खंड स्तर पर अंत्योदय मेला लगा कर गरीबों को रोजगार के साथ जोड़ेगी सरकार : ओम प्रकाश यादव
खंड स्तर पर अंत्योदय मेला लगा कर गरीबों को रोजगार के साथ जोड़ेगी सरकार : ओम प्रकाश यादव

जागरण संवाददाता, नारनौल: राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार तथा राज्य में मनोहर सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। जो नागरिक विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं, उनको आगे लाने के लिए राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। उनके आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सरकार सभी खंडों में अंत्योदय मेला लगाकर इन नागरिकों को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के हर परिवार की एक निश्चित आय सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र को पूरी तरह से लागू करने के बाद राज्य सरकार की ज्यादातर सेवाओं के लिए लोगों को बहुत ही आसानी होगी। इस तरह की योजनाएं लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। यादव ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ ढांचागत विकास के मामले में पिछली सरकारों में काफी पीछे था। लेकिन आने वाले छह-सात महीनों के बाद यह इलाका सड़कों के मामले में सबसे आगे होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें क्षेत्रवाद, जातिवाद के आधार पर लोगों को सहूलियत देती थी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हर वर्ग व हर इलाका का समान विकास हो रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार जिला महेंद्रगढ़ में एक साथ इतने सब इंस्पेक्टर बने हैं। सरकार ने नौकरियों में पारदर्शी नीति से युवाओं का भरोसा पढ़ाई पर हुआ है।

chat bot
आपका साथी