जिला में 12 से 14 दिसंबर तक सभागार भवन में मनाया जाएगा गीता महोत्सव

गीता हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। पूरे विश्व में इसके विचारों की स्वीकार्यता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:31 PM (IST)
जिला में 12 से 14 दिसंबर तक सभागार भवन में मनाया जाएगा गीता महोत्सव
जिला में 12 से 14 दिसंबर तक सभागार भवन में मनाया जाएगा गीता महोत्सव

जागरण संवाददाता, नारनौल: गीता हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। पूरे विश्व में इसके विचारों की स्वीकार्यता है। ऐसे में हमें गीता महोत्सव को जन भागीदारी से भव्य तरीके से मनाना है। यह निर्देश सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने मंगलवार को जिला स्तरीय गीता महोत्सव के संबंध में सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हुई बैठक में दिए। उपायुक्त अजय कुमार ने जिला महेंद्रगढ़ में इस संबंध में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अमित अग्रवाल ने कहा कि इस बार का गीता महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव की थीम को मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गीता पर सेमिनार हवन एवं पाठ प्रदर्शनी व नगर शोभा यात्रा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे। आगामी 12 से 14 दिसंबर के बीच गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति के क्रांतिवीरों से जुड़ी गाथा तथा हरियाणा बनने के बाद अब तक की विकास यात्रा की झांकी भी देखने को मिलेगी। इस बार प्रत्येक जिला के 50 स्कूलों के 50 बच्चे आनलाइन ग्लोबल श्लोक उच्चारण से जुड़ेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे ठीक 11:45 पर सभी बच्चों को ऑनलाइन जोड़ें। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि महाभारत का युद्ध हरियाणा की धरा पर लड़ा गया और यहां से पूरी मानवता के लिए इतना बड़ा संदेश दिया गया। गीता एक यूनिक सांस्कृतिक धरोहर है। आज के समय में भी ये संदेश उतने ही प्रासंगिक हैं। इसके आयोजन में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कला एवं संस्कृति विभाग के अलावा स्थानीय स्तर पर भी स्कूल व कालेजों की टीमों को मौका दिया जाए। उपायुक्त अजय कुमार ने आयोजन स्थल की जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी सभागार भवन में तीन दिन तक गीता महोत्सव मनाया जाएगा। अंतिम दिन नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी ।इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया व नगराधीश अमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी