अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में चार घायल

अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:56 PM (IST)
अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में चार घायल
अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में चार घायल

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: अलग-अलग गांव में हुए झगड़े में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव धनौंदा का रोशनलाल, गांव बसई की केला पत्नी मनोज, बाघोत का हरिओम पुत्र उमराव सिंह और सतीश पुत्र मुंशी राम घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर दिया।

अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव तोताहेड़ी का ईश्वर पुत्र शेरसिंह, कृष्ण पुत्र जगराम व झुंझूनु का राजकुमार पुत्र सुरेश कुमार घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर दिया।

पत्रकार के घर फिर हुई चोरी

संवाद सहयोगी, कनीना: दौंगड़ा अहीर में एक पत्रकार अशोक कुमार के घर से शनिवार की रात चोर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। इसी घर में सितंबर में भी चोरी हुई थी। पत्रकार गांव में हो रहे खेल उत्सव में गए हुए थे, इसलिए देर रात लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस में दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर घर में घुसकर 7500 रुपये नकद, एक सोने की कंठी, एक चांदी की चेन, पांच सोने के लांग, पांच जोड़ी चुटकी, पांच से सात चांदी के सिक्के आदि चोरी कर ले गए। दौंगड़ा पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है। अशोक कुमार ने बताया कि छह सितंबर को भी चोरों ने घर से दो तोला सोने के गहने, एक सिक्का एक नाक की बाली, दो जोड़ी पाजेब तथा 700 रुपये की नकदी ले उड़े थे।

chat bot
आपका साथी