खाद नहीं मिलने से किसानों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को भारी परेशानियों को सामना करना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:32 PM (IST)
खाद नहीं मिलने से किसानों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम
खाद नहीं मिलने से किसानों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ क्षेत्र में डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को भारी परेशानियों को सामना करना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि किसान सुबह छह बजे अनाज मंडी स्थित डीएएपी खाद के सरकारी केंद्र पर आकार बैठते इसके बाद दोपहर तक उनको खाद मिलती। सोमवार को भी सरकारी केंद्र पर डीएपी खाद खत्म हो गई। इससे सुबह से बैठे किसानों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे लगे जाम से रेलवे रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान तुरंत प्रभाव से डीएपी खाद लेने की मांग पर अड़े रहे। जब महेंद्रगढ़ शहर थाने पुलिस की एसआइ ने अधिकारियों से बात कर शाम तक खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया तब किसानों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में करीब 500 महिला व पुरूष किसान उपस्थित थे। बता दें कि, क्षेत्र में खरीफ फसल की कटाई के बाद अब किसान रबी की फसल की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार जिले में बारिश भी अच्छी हुई है तो किसान जल्द से जल्द सरसों व गेहूं की बिजाई करना चाह रहे हें। इसलिए किसान पहले अपने खेत में डीएपी खाद डालना चाहते हैं ताकि बिजाई के बाद फसल अच्छी हो सके। जिले में रबी फसल में मुख्य रूप से सरसों व गेहूं की बिजाई अधिक की जाती है।

13 अक्टूबर को भी लगाया था जाम: डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने 13 अक्टूबर को भी रेलवे रोड पर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना पाकर महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस के एसएचओ दीपचंद मौके पर पहुंच,े लेकिन किसान तुरंत प्रभाव से खाद लेने के लिए अड़े रहे थे। फिर महेंद्रगढ़ के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने शाम तक खाद आने का आश्वासन दिया फिर किसानों को रेलवे रोड पर लगाया हुआ जाम खोला था।

chat bot
आपका साथी