खाद नहीं मिलने पर अनाज मंडी के मुख्य गेट पर लगाया ताला

जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अनाज मंडी में खाद लेने पहुंचीं महिला किसानों को खाद नहीं मिला तो मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:32 PM (IST)
खाद नहीं मिलने पर अनाज मंडी के मुख्य गेट पर लगाया ताला
खाद नहीं मिलने पर अनाज मंडी के मुख्य गेट पर लगाया ताला

जागरण संवाददाता, नारनौल: जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अनाज मंडी में खाद लेने पहुंचीं महिला किसानों को खाद नहीं मिला तो मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे मंडी में सामान लेने वाले अन्य लोगों को बाहर ही बैठ कर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, लोगों के समझाने पर ज्यादा समय तक ताला नहीं लगाया और करीब आधे घंटे बाद ताला खोल दिया।

बता दें कि शनिवार को अनाज मंडी में 800 बैग खाद के पहुंचे थे। जिसमें से शनिवार को 600 से अधिक किसानों में वितरित कर दिए गए थे। कुछ बचे खाद के बैग को रविवार को किसानों में वितरित कर दिया था। जिन किसानों को अभी तक खाद नहीं मिला था वो सोमवार को सुबह ही अनाज मंडी में पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन जैसे ही सरकारी खाद की दुकान पर खाद नहीं होने की बात पता चली तो वहां उपस्थित किसानों का गुस्सा फुट पड़ा। सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनाज मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों की माने तो मंगलवार को भी खाद आने की संभावना नहीं है। बुधवार तक खाद पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब किसान बिना खाद के सरसों बोआई करने के लिए मजबूर हो रहा है। अगर बोआई समय पर नहीं हुई तो पैदावार और गुणवत्ता अच्छी नहीं होने का किसानों को डर सता रहा है।

chat bot
आपका साथी