पूर्व शिक्षामंत्री ने जरूरतमंद लोगों को वितरित की खाद्य सामग्री

सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कोरोना संकट से ग्रस्त लोगों को राशन बंटवाया ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:20 AM (IST)
पूर्व शिक्षामंत्री ने जरूरतमंद लोगों को वितरित की खाद्य सामग्री
पूर्व शिक्षामंत्री ने जरूरतमंद लोगों को वितरित की खाद्य सामग्री

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कोरोना संकट में जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री के लिए जारी की गई हेल्पलाइन पर मिले संदेश पर उनके महेंद्रगढ़ आवास पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे प्रदेश के लोगों के लोकतंत्र सेनानी संगठन ने 15 दिन की पेंशन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी आपातकाल के दौरान बिहार की गया जेल में व हरियाणा की अंबाला जेल में बंद रहे थे। कांग्रेस पार्टी की दमनकारी नीतियों की पीड़ा के वे स्वयं साक्षी हैं और वे लोकतंत्र सेनानी संगठन के सदस्य भी है। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश भर में लगभग 800 सदस्य हैं। प्रदेश में कोरोना संकट को लेकर दानदाताओं ने जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की है। प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने प्रदेशों में रेलगाड़ीयों और बसों से पहुंचा दिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कोरोना संकट के चलते अपनी पेंशन में से 5 लाख रुपये की राशि का चेक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में दिया है। वहीं छह लाख रुपये की राशि का सामान जरूरतमंद लोगों में बाटने का कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी