दर्जनभर गांव को मिली नारनौल के लिए सीधी बस सेवा

नारनौल डिपो ने शुक्रवार से महेंद्रगढ़ हरनाथ का नांगल गागड़वास बचीनी बवानियां महेंद्रगढ़ से नारनौल की बस सेवा चलाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:50 PM (IST)
दर्जनभर गांव को मिली नारनौल के लिए सीधी बस सेवा
दर्जनभर गांव को मिली नारनौल के लिए सीधी बस सेवा

संवाद सूत्र, महेंद्रगढ़ : नारनौल डिपो ने शुक्रवार से महेंद्रगढ़, हरनाथ का नांगल, गागड़वास, बचीनी, बवानियां, महेंद्रगढ़ से नारनौल की बस सेवा चलाई है। इस रूट पर बस सेवा चलने से ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। बस सेवा चलाने पर ग्राम पंचायत व सामजिक संगठन ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा व डीआइ ओमप्रकाश यादव का आभार प्रकट किया है। बस चलने से सामजिक संगठन व ग्रामीणों ने बस चालक प्रमोद कुमार व परिचालक अमित खेड़ा का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्व समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस रूट पर यातायात के कोई साधन नहीं थे। इस बस को चलवाने के लिए जिला उपायुक्त को 9 बार ज्ञापन दिया गया, रेवाड़ी डिपो व नारनौल डिपो के तीन महीने से चक्कर लगा रहे थे। पाटोदा ने बताया कि यह बस महेंद्रगढ़ से सुबह 7:15 पर चलकर, झगड़ौली, नांगल हरनाथ, गागड़वास, बचीनी, बवानियां से 8 बजे चलकर महेंद्रगढ़ होती हुई सीधी नारनौल जाएगी। वापसी में यह बस महेंद्रगढ़ से दोपहर के 2:30 पर चलकर डुलाना, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, झगड़ौली से चलकर महेंद्रगढ़ आएगी। उन्होंने बताया कि इस रूट पर 15 साल से रेवाड़ी डिपो ने बस सेवा चला रखी थी। लेकिन करीब एक साल पहले रेवाड़ी डिपो ने इस बस को बंद कर दिया था। जिससे ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा चलने से करीब दर्जन गांव के लोगों को फायदा मिलेगा, वहीं परिवहन विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। इस अवसर पर सुंदरपाल, दीपक, रविद्र, सुरेश, देशराज, संदीप इंजीनियर, महेंद्र, राज, मांगे, पप्पू, धर्मबीर, सोनू, विक्रम, रामबीर, सुधीर, रामकुंवार सहित अनेक लोगों ने बस चलने पर चालक व परिचालक का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी