जिला अध्यक्ष ने कृषि कानूनों के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को कृषि कानूनों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:26 PM (IST)
जिला अध्यक्ष ने कृषि कानूनों के समर्थन 
में चलाया जनसंपर्क अभियान
जिला अध्यक्ष ने कृषि कानूनों के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को कृषि कानूनों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके फायदे भी बताए। इसके साथ ही किसानों को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लिखी गई चिट्ठी भी वितरित की गई। जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पदाधिकारी प्रतिदिन विभिन्न गांवों में टोलियां बनाकर ग्रामीणों को कृषि कानूनों के फायदों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा उक्त तीनों कानून किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बनाए गए है। इन कानूनों में किसानों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। बल्कि कानून में किसान अपनी फसल पूरे देश में कही भी जहां उसे अपनी फसल का अच्छा भाव मिले वहां बेच सकता है। यही नहीं किसानों को कांट्रेक्ट खेती के लिए अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए सरकार किसान हितैषी फैसले ले रही है, लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियां लगातार कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांग पर कानूनों में संसोधन करने के लिए भी तैयार है। यहीं नहीं न्यायालय के आदेश पर सरकार ने कृषि कानूनों के संशय को दूर करने के लिए कमेटी भी गठित की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उक्त कृषि कानूनों में न तो एमएसपी को खत्म किया जा रहा है और न ही मंडियों को। जबकि विपक्ष द्वारा किसानों को एमएसपी खत्म करने, मंडियां बंद करने तथा किसानों की जमीन कंपनियों द्वारा हड़पने की बात कहकर बरगलाया जा रहा है, लेकिन उक्त सभी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। जिला अध्यक्ष ने जिले सिंह कोजिदा, हर्ष गोयल, दीपक भूषण, विष्णु भूषण, विवेक, सुनील, मोहित व अविनाश को फूलमाला पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अरूण जांगड़ा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राजपूत, कप्तान रमेश शर्मा, सरपंच पवन यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, रोशनलाल चिडालिया व पृथ्वी सिंह यादव सेका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी