विभिन्न संगठनों ने दिया शारीरिक शिक्षकों को समर्थन

बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:37 PM (IST)
विभिन्न संगठनों ने दिया शारीरिक शिक्षकों को समर्थन
विभिन्न संगठनों ने दिया शारीरिक शिक्षकों को समर्थन

जागरण संवाददाता, नारनौल : बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। सोमवार को बबीता देवी, बृजेश कुमारी, धर्मेंद्र शेरावत एवं महेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान पूर्ण चंद ने पीटीआइ को संगठन की ओर से समर्थन दिया। जाट सभा के सचिव रामनिवास चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई अब केवल पीटीआइ की नहीं है, यह लड़ाई पूरे समाज, कर्मचारी संगठनों एवं अन्य राजनीतिक दलों की सांझी लड़ाई है। उनका संघर्ष जब तक चलता रहेगा तब तक की भाजपा की गूंगी बहरी सरकार पीटीआइ को दोबारा वापस नौकरी पर न ले ले। जगन लाल निनानिया ने पीटीआइ को हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार निर्दोष 1983 पीटीआइ का रोजगार अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत बहाल करें। छात्र नेता ऋषि यादव ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल पंचायतें और आम जनता उनके इस आंदोलन में साथ खड़ा है। हुनेश कुमार राज्य सदस्य पीटीआइ संघर्ष समिति ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार पीटीआइ सरकार द्वारा ली जाने वाली लिखित परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।

chat bot
आपका साथी