ढोसी पर्वत को तीर्थाटन के रूप में विकसित किया जाएगा : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ढोसी पर्वत को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:16 PM (IST)
ढोसी पर्वत को तीर्थाटन के रूप में विकसित किया जाएगा : मनोहर लाल
ढोसी पर्वत को तीर्थाटन के रूप में विकसित किया जाएगा : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, नारनौल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ढोसी पर्वत को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीर्थयात्री यहां आसानी से पहुंच सकें इसके लिए एक सड़क मार्ग बनाया जाएगा। सड़क बनने के बाद यहां पर अन्य संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। मुख्यमंत्री शनिवार को पर्वत के दौरे के बाद ढोसी पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। सीएम ने थाना तथा कुलताजपुर गांव के विकास के लिए पंचायत विभाग से एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं सीएम ने बड़ा दिल दिखाते हुए पर्वत के साथ सटे राजस्थान के गांव ढोसी के विकास के लिए भी अपनी डिस्क्रीशनरी पावर के तहत एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल बाद यहां आने का मौका मिला है। उस दौरान हमने जो कल्पना की थी उस कल्पना को साकार करने के लिए ढोसी पर्वत को बेहतरीन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सबसे पहले थाना गांव की तरफ से बीएंडआर विभाग सड़क मार्ग बनाएगा। पर्वत पर चढ़ने से थोड़ा पहले ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्वत पर किसी प्रकार का प्रदूषण ना हो। इसके बाद कुलताजपुर गांव की तरफ से पीपीपी माडल पर रोप-वे बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि एयरो स्पो‌र्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यहां पर पैराग्लाइडिग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में एक साथ कई हाईवे का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यहां पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, भाजपा के जिला प्रधान राकेश शर्मा, मनीष मित्तल, पूर्व चेयरमैन गोविद भारद्वाज, शिव कुमार मेहता, दयाराम यादव, सत्यव्रत शास्त्री, संजय सैनी,विजय सांगवान के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद।

chat bot
आपका साथी