महान शूरवीरों की कुर्बानियों की बदौलत हम अमन व चैन की सांस ले रहे हैं: ओमप्रकाश

आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद तथा दक्षिण हरियाणा सांस्कृतिक मंच नारनौल द्वारा स्थानीय इंडस्ट्रियल एस्टेट मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM (IST)
महान शूरवीरों की कुर्बानियों की बदौलत हम 
अमन व चैन की सांस ले रहे हैं: ओमप्रकाश
महान शूरवीरों की कुर्बानियों की बदौलत हम अमन व चैन की सांस ले रहे हैं: ओमप्रकाश

जासं, नारनौल: आजादी की 75वीं वर्ष गांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद तथा दक्षिण हरियाणा सांस्कृतिक मंच नारनौल द्वारा स्थानीय इंडस्ट्रियल एस्टेट मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव थे। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज महान शूरवीरों की कुर्बानियों की बदौलत हम अमन व चैन की सांस ले रहे हैं। जिन्होंने अपनी जान का कुर्बान कर हमें आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया। यह उत्सव 15 अगस्त 2023 तक देश भर में चलेगा। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने देश व प्रदेश के महान शूरवीरों की कुर्बानियों को याद करते हुए उपस्थित लोगों को आजादी का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने आजादी महोत्सव की सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर कला परिषद तथा हरियाणा के प्रख्यात कलाकार महावीर गुड्डू ने देश भक्ति के गीतों पर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस मौके पर बालक नाथ, कार्यक्रम आयोजन मास्टर संत लाल, महाराज राजकुमार एडवोकेट मांदी, भूप सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी