सांस्कृतिक अहीरवाल का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला

बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से जयपुर में सांस्कृतिक अहीरवाल का एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:13 PM (IST)
सांस्कृतिक अहीरवाल का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला
सांस्कृतिक अहीरवाल का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से जयपुर में सांस्कृतिक अहीरवाल का एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन में मिला। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सांस्कृतिक अहीरवाल के सत्यव्रत शास्त्री ने किया। प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों में डा़ एसपी यादव, डा. सुनील गर्सा, प्रदीप सरपंच सराय, देश पाल यादव तिजारा, सुरेंद्र प्रवक्ता, सत्यवीर यादव सेका शामिल रहे। सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि राज्यपाल से मिलने का उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध इस संस्कृति के पराभव के कारणों की जानकारी देना था। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से इस सांस्कृतिक क्षेत्र में प्राचीन ऐतिहासिक स्थान, स्मृति व घटना क्रम की चर्चा करना था। राज्यपाल ने जानकारी से सहमति जताई तथा इस सांस्कृतिक महत्व के काम की वर्तमान समय में आवश्यकता बताई। उन्होंने सकारात्मक विचारों के क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उनका पूरा सहयोग मिलेगा ऐसा आश्वासन भी दिया।

chat bot
आपका साथी