शारीरिक शिक्षकों ने सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन 52वें दिन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:16 PM (IST)
शारीरिक शिक्षकों ने सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप
शारीरिक शिक्षकों ने सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, नारनौल:

बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन 52वें दिन नारनौल स्थित चितवन वाटिका में जारी रहा। संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव के नेतृत्व में आयोजित अनशन में नीरजा शर्मा, प्रमिला, संघर्ष समिति की उपप्रधान कृष्णा सोनी और बबीता वर्मा को बिजेश, कृपा, सरोज और शर्मिला ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। शारीरिक शिक्षक संघ के नारनौल ब्लॉक प्रधान महेंद्र सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि धमतान तपा के पूर्व प्रधान जिनको हरियाणा सरकार और जींद प्रशासन ने साजिश के तहत गिरफ्तार किया था उन्हें न्यायालय द्वारा बरी कर दिया है। इस पर सभी पीटीआई अध्यापकों ने खुशी जाहिर की और इसे जीत की ओर बढ़ता पहला कदम बताया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है की आज पीटीआइ अध्यापकों के धरने का 52 वां दिन है परंतु अभी तक सरकार की तरफ से इस तरफ कोई संज्ञान न लेना सरकार के अड़ियल रवैये को दर्शाता है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा की सरकार बार-बार सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रही है जबकि सरकार को यह सोचना चाहिए कि यदि हरियाणा सरकार पीटीआइ अध्यापकों की सही तरीके से पैरवी करती और माननीय न्यायालय में गलत तथ्य पेश नहीं करती तो आज ये साथी सेवा में होते। उन्होंने कहा की कोर्ट में गलत तथ्य पेश करके भर्ती को रद करवाना सरकार की द्वेष पूर्ण राजनीति को दर्शाता है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव महेश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जनभावना की कद्र करते हुए पीटीआइ अध्यापकों का रोजगार सुनिश्चित कर अपनी बिगड़ती छवि को सुधारने का प्रयास करें। संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव ने कहा की सरकार बार-बार भर्ती परीक्षा का राग अलाप रही है। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा,जिला सचिव दिनेश यादव शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष सोनी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी