कर्तव्यों का पालन करने से ही देश का विकास संभव

यदुवंशी डिग्री कालेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से अपने विचार रखे जिसमें कला संकाय के विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने संविधान पूरा होने की अवधि प्रस्तावना लागू होने की तिथि आदि विषयों के ऊपर प्रकाश डाला। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने मौलिक अधिकारों एव कर्तव्यों की चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:44 PM (IST)
कर्तव्यों का पालन करने से ही देश का विकास संभव
कर्तव्यों का पालन करने से ही देश का विकास संभव

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: यदुवंशी डिग्री कालेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से अपने विचार रखे जिसमें कला संकाय के विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने संविधान पूरा होने की अवधि, प्रस्तावना, लागू होने की तिथि आदि विषयों के ऊपर प्रकाश डाला। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने मौलिक अधिकारों एव कर्तव्यों की चर्चा की। छात्रा ने अपने भाषण में बताया कि जहां हम अपने अधिकारों की बात रखते हैं वहीं हमें अपने कर्तव्यों को भी पूर्ण रूप से निभाना चाहिए।

कर्तव्यों का पालन करने से ही देश का विकास संभव है। इस संविधान को बनाने में डा. भीमराव आंबेडकर व बीएन राव के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अतिरिक्त कृतिका, पिकी, रजनी, वर्षा, अन्नू आदि विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कला संकाय के राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर सतपाल ने भी अपने विचार रखे तथा विद्यार्थियों को संविधान के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

यह संविधान दो वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य ने भी अपने विचार रखे और बताया कि हमें संविधान की पूर्ण रूप से अनुपालना करनी चाहिए। संविधान में दर्शाए अनुच्छेदों, दिशा-निर्देशों, कानूनों को भी स्वीकारते हुए आगे बढ़ना चाहिए ताकि देश की शांति, समृद्धि, गौरव में लगातार वृद्धि होती रहे। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, चेयरपर्सन संगीता यादव, डायरेक्टर विजय सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे तथा देश के प्रति समर्पण भाव रखने का संदेश दिया। इस मौके पर बीएड प्राचार्य बबरूभान, डा. प्रदीप यादव व समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा और अपने विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी