कांग्रेस ने निकाली जन जागरण यात्रा

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विचार सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा.हिम्मत यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली में जन जागरण यात्रा का आगाज किया गया। उनकी ओर से झाड़ली से शुरू की गई यात्रा छितरोली अगिहार पाथेड़ा बागोत सेहलंग पोता नोताना स्याणा धनौंदा से गुजरी। बुधवार को कनीना में यात्रा का निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर किसान मानने वाले नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:15 PM (IST)
कांग्रेस ने निकाली जन जागरण यात्रा
कांग्रेस ने निकाली जन जागरण यात्रा

संवाद सूत्र, कनीना: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विचार सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा.हिम्मत यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली में जन जागरण यात्रा का आगाज किया गया। उनकी ओर से झाड़ली से शुरू की गई यात्रा छितरोली, अगिहार, पाथेड़ा, बागोत, सेहलंग, पोता, नोताना, स्याणा, धनौंदा से गुजरी। बुधवार को कनीना में यात्रा का निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर किसान मानने वाले नहीं हैं।

सरकार उन्हें एमएसपी की गारंटी दे। कृषि कानूनों को लेकर किसानों की ओर से बीते वर्षभर से देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा था। तपती गर्मी, हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी, बारिश व आंधी में सड़कों पर रहकर किसानों ने शहादत दी। किसानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। डा.हिम्मत यादव ने कहा कि भाजपा शासन की जनविरोधी नीतियों से आमजन पूरी तरह से तंग आ चुका है। कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई है।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, युवा नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के दिशा निर्देशन में जन जागरण अभियान जारी चलाया जा रहा है। प्रदेश की पूर्व मंत्री नेत्री किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी अभियान के संयोजक पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी व उनकी टीम नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को भाजपा सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने, सीएनजी-पीएनजी व घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने सहित किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं करवाने जैसी कारगुजारी से जनता को अवगत कराया जा रहा है। भाजपा शासन में महंगाई चरम सीमा पर पंहुच गई है। टमाटर-प्याज व सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। सरकार की कथनी व करनी में भारी अंतर दिखाई दे रहा है।

chat bot
आपका साथी