मंत्री ओमप्रकाश यादव को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त करने पर दी बधाई

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ओबीसी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरुण मंढाणा व उनकी टीम ने गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:39 PM (IST)
मंत्री ओमप्रकाश यादव को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त करने पर दी बधाई
मंत्री ओमप्रकाश यादव को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त करने पर दी बधाई

जागरण संवाददाता, नारनौल: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ओबीसी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरुण मंढाणा व उनकी टीम ने गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश यादव के ओबीसी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने से पार्टी में ओर अधिक ऊर्जा आएगी। मंत्री ओमप्रकाश यादव जमीन से जुड़े नेता हैं। इन्हें इलाके व प्रदेश में लोग पंचायती मंत्री के नाम से पुकारते हैं। ये हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर इलाके व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी सैनी ने अपने आवास मोहल्ला पीरआगा में मंत्री ओमप्रकाश यादव को ओबीसी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने उनका सम्मान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में रहकर जनसेवा करना उनका उद्देश्य है। उनकी सोच है कि नारनौल विधानसभा को सभी जनसुविधाओं युक्त क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि रबी की सरसों, गेहूं व अन्य फसलों की बिजाई के लिए डीएपी खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसान स्वयं रखे। सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। हालांकि बाजार में पिछले साल की तुलना में डीएपी खाद 11 हजार मिट्रिक टन अधिक मात्रा में उपलब्ध है। फिर भी किसानों की मांग देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मावंडिया से दूरभाष पर बात कर हरियाणा प्रदेश के लिए छह अतिरिक्त रैक बढ़ाने की मांग की है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति दे दी है। इस मौके पर सरला यादव, संदीप वर्मा, सरिता जांगड़ा, सुशील चौटाला, राजसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी