अटेली रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सफाई अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वछ भारत अभियान के तहत प्लागर्स क्लब व नेहरू युवा केंद्र नारनौल के नेतृत्व में मंगलवार को अटेली रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:44 PM (IST)
अटेली रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सफाई अभियान
अटेली रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली: आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्लागर्स क्लब व नेहरू युवा केंद्र नारनौल के नेतृत्व में मंगलवार को अटेली रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अमित जांगिड़ व प्रशांत गोयल ने किया। इस मौके पर प्लेटफार्म व रेलवे ट्रैक को साफ़ किया और काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट व कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया। इसके साथ ही सिगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण को साफ सुरक्षित रखने के लिए लोगों से अपील की। क्लब के सह संस्थापक अमित जांगिड़ ने बताया कि यह सफाई अभियान शाम के समय चलाई गई। इससे पहले अटेली बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया था। क्लब द्वारा 16 वां सफ़ाई कार्यक्रम था और इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र पार्क, ढोसी की पहाड़ी, छोटा बड़ा तालाब, बंसी सिंह पार्क, ताजपुर की बावड़ी, महासर देवी का मंदिर और अनेक जगह पर क्लब द्वारा सफाई अभियान चलाया जा चुका है। क्लब के सदस्य प्रशांत गोयल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र व प्लागर्स क्लब ने मिलकर दो अक्टूबर से आजादी के महोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सौ किलो से ज्यादा प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित की जा चुकी है। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य प्रशांत गोयल, निष्कर्ष मानव, रोहित राघव, युवराज जांगिड़, निखिल गोयल, दीपेश शर्मा, अविनाश जांगिड़ ने भी श्रम दान किया।

chat bot
आपका साथी