सीआइए कैथल की टीम ने मोड़ी से कब्जे में ली स्विफ्ट डिजायर कार

बीते समय हुई सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के तार महेंद्रगढ़ जिले के मोड़ी व कलवाड़ी गांव से जुड़े हुये हैं। सीआइए पुलिस कैथल की टीम ने इन दोनों गांवों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:34 PM (IST)
सीआइए कैथल की टीम ने मोड़ी से कब्जे में ली स्विफ्ट डिजायर कार
सीआइए कैथल की टीम ने मोड़ी से कब्जे में ली स्विफ्ट डिजायर कार

संवाद सूत्र, कनीना: बीते समय हुई सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के तार महेंद्रगढ़ जिले के मोड़ी व कलवाड़ी गांव से जुड़े हुये हैं। सीआइए पुलिस कैथल की टीम ने इन दोनों गांवों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे। इस दौरान मोड़ी वासी आकाश की उस स्विफ्ट डिजायर कार को अपने कब्जे में लिया है। इसमें तीन आरोपित सवार थे। दोनों आरोपित अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं।

इस बारे में आकाश के पिता बीर सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में आकाश का कितना रोल है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि आकाश मैट्रिक तक पढ़ा है, उसके बाद वह घर तथा गुरुग्राम में ड्राईवरी करता था। बीते समय वह कार खरीद कर लाया था। बवाना गांव में रिश्तेदारी की जान-पहचान के नाते वह टैक्सी गाड़ी की बुकिग कर परीक्षा के समय कैथल गया था। वहां पर उन्होंने क्या किया। किसने पेपर लीक किया, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें जानकारी तब मिली जब कैथल पुलिस उस गाड़ी को मोड़ी से अपने कब्जे में साथ लेकर गई। ईधर कलवाड़ी वासी नितिन के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में नितिन यादव का कोई रोल है या नहीं इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विदित रहे कि सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में पुलिस के विशेष दस्ते ने आकाश की उस स्विफ्ट गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पेपर लीक करवाने में आकाश हिसार में हुई बैठक में मौजूद था। पुलिस रिपोर्ट में कलवाड़ी वासी नितिन यादव का भी पेपर लीक मामले में हाथ बताया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी