धूमधाम से मनाया गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव

गुरू गोबिद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव रविवार को मोहल्ला दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धाभाव के साथ से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:14 AM (IST)
धूमधाम से मनाया गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव
धूमधाम से मनाया गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव

जागरण संवाददाता, नारनौल : गुरु गोबिद सिंह का 353वां प्रकाशोत्सव रविवार को मोहल्ला दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धाभाव के साथ से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह सिमरन कौर व दलजीत कौर के जत्थे ने आसा दी वार कीर्तन किया। इसके बाद साहिब मनजीत सिंह एवं अमर जीत सिंह द्वारा कीर्तन किया गया। इस मौके पर अंबाला से पहुंचे पंथ प्रसिद्ध बलजिद्र सिंह रागी के जत्थे द्वारा कीर्तन एवं गुरु इतिहास से संगतों को निहाल किया। मंच संचालन सरदार निधान सिंह ने किया। मोहन लाल संघी को उनकी गुरु के प्रति की जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कीर्तन के बाद दोपहर से गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने लंगर छका।

सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा ने गुरु गोबिद सिंह द्वारा दिये गये गये संदेश जात-पात से ऊपर उठकर समाज एवं देश की सेवा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह चावला, प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, रघुबीर प्रसाद सैनी, कमलेश सैनी, धर्मचंद छाबड़ा, मोहन लाल संघी, सरदार प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह रंधावा, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह, अमरजीत सिह, सरदार तेजिद्र पाल, जगमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, महिद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, कैप्टन कृपाल सिंह, हरनाम सिंह व निधान सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी