देश को विश्व गुरु बनाने में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है : ओम प्रकाश यादव

मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि एवं डा.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण और सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन पंच कमेटी वाल्मीकि समाज नारनौल द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:16 PM (IST)
देश को विश्व गुरु बनाने में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण
 भूमिका अदा कर सकती है : ओम प्रकाश यादव
देश को विश्व गुरु बनाने में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है : ओम प्रकाश यादव

जागरण संवाददाता, नारनौल: मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि एवं डा.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण और सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन पंच कमेटी वाल्मीकि समाज नारनौल द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, अध्यक्षता करतार सिंह प्रधान पंच कमेटी वाल्मीकि सभा एवं विशेष आमंत्रित अटेली के विधायक सीताराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता डा.आरके जांगड़ा विश्वकर्मा, नगर परिषद के पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, हरियाणा भाजपा आईटी सेल के सह संयोजक जितेंद्र वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कर्मवीर सिंह, जयप्रकाश सैनी पूर्व प्रधान सैनी सभा, राजबाला कालू पूर्व पार्षद के साथ अंकुश वाल्मीकि, ललित वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि और अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति में महर्षि वाल्मीकि एवं डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण द्वीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि के साथ किया गया। समारोह में सभी अतिथियों को पुष्प मालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत का करी कर रही है। उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित संविधान आज पूरे विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि चौपाल के जीर्णोद्धार के लिए पूर्ण सहयोग के साथ आर्थिक सहायता व मूर्तियों के स्टैच्यू के लिए अलग से एक लाख की सरकारी ग्रांट देने की घोषणा की। अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि वाल्मीकि हम सबके लिए पूजनीय है। मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता डा़ आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से ओतप्रोत रामायण के रचयिता कवि महर्षि वाल्मीकि और संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मनीष संघी, मुकेश मास्टर, सोनू, वीर, भारत जैदिया, नीरज, मानव, भूपेंद्र, राजकुमार, संजय, दयानंद, लखन, सुभाष चंद्र, रोहतास, महावीर, अतर सिंह, सोनू, अजय कुमार एडवोकेट व अनेक वाल्मीकि समाज के गणमान्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों महिला शक्ति उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी