भाजपा व उसके नेताओं की नीयत और नीति दोनों पारदर्शी

प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी जिसे कोई रोक नहीं सकता क्योंकि भाजपा की नीयत और नीति दोनों साफ हैं उक्त विचार भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ नेता मुनेश फौजी ने आज कनीना कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के उपरांत व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:25 PM (IST)
भाजपा व उसके नेताओं की नीयत और नीति दोनों पारदर्शी
भाजपा व उसके नेताओं की नीयत और नीति दोनों पारदर्शी

संवाद सहयोगी कनीना: प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी जिसे कोई रोक नहीं सकता क्योंकि भाजपा की नीयत और नीति दोनों साफ हैं उक्त विचार भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ नेता मुनेश फौजी ने आज कनीना कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश फौजी ने कहा कि भाजपा जो कार्य देश व प्रदेश में कर रही है उसका मुकाबला कोई भी पार्टी नहीं कर सकती क्योंकि भाजपा की नीयत और नीति दोनों पारदर्शी है। भाजपा नेता ने यह भी कहा के जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है उसमें दक्षिण हरियाणा से केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा है। राव इंद्रजीत सिंह एक साफ छवि के वरिष्ठ नेता हैं जिन पर आज तक किसी भी प्रकार का कोई दाग नहीं है। जिसे दक्षिण हरियाणा ही नहीं समूचा प्रदेश उच्च कोटि की नजरों से देखता है । उन्होंने यह भी कहा जब राव इंद्रजीत कांग्रेस में थे तो प्रदेश में कांग्रेस का राज रहा लेकिन जब उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा तो प्रदेश से कांग्रेस पार्टी स्वयं भी अलविदा हो गई। राव इंद्रजीत कांग्रेस को अलविदा कर पर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा ने अपनी पहली पारी ही नहीं बल्कि दो पारी खेली और दोनों में विजय पताका फहराती चली गई।

chat bot
आपका साथी