श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में तीन लाख की लागत से लगा बायलर

श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में यज्ञ का आयोजन उपरांत तथा ब्यायलर का उद्घाटन किया गया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:55 PM (IST)
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में तीन लाख की लागत से लगा बायलर
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में तीन लाख की लागत से लगा बायलर

संवाद सहयोगी, कनीना: श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में यज्ञ का आयोजन उपरांत तथा ब्यायलर का उद्घाटन किया गया गया।

गायों के लिए चाट उबालने के लिए तीन लाख की लागत से बायलर का उद्घाटन करने के पश्चात भारत विकास परिषद दक्षिण हरियाणा गौ-सेवा प्रमुख कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि भारत विकास परिषद दक्षिण हरियाणा गौ-सेवा को लेकर बहुत सक्रिय है और कनीना की गौशाला के बारे में बताया गौशाला के प्रबंधन में कार्यकुशलता की चर्चा पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि पहलवान हुकम सिंह प्रधान पद पर रहते हुए गोशाला को बहुत आगे बढ़ाया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि गायों का पालन पोषण प्रत्येक घर में होना चाहिए। भारत विकास परिषद शाखा कनीना के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने गौशाला का अवलोकन किया व गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर मनोज यादव, मोहर सिंह प्रधान आर्य समाज कनीना, प्रेम चंद मंडप, राम सिंह गाहड़ा ने गो सेवा को लेकर स्वामी दयानंद के विचार रखें। अंत में मनफूल सिंह आर्य ने सभी को गौ सेवा करने का आह्वान किया। कनीना गौशाला में तीन लाख रुपये की लागत से बायलर से चाट (गायों के सांद्र चारे) को उबालने में बहुत कम लकड़ी काम में लाई जाती है। कंवरसेन वशिष्ठ ने 11 हजार रुपये, मंडी वार्ड नंबर सात के पार्षद मुकेश ने 11 हजार रुपये, भरपूर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने 11 हजार रुपये और महिला मंडल कनीना मंडी ने गौशाला की चारे के लिए 5100 रुपये दान में दिए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह पार्षद, गौभक्त होशियार सिंह,रमेश, धनपत साहब, राम सिंह पूर्व पार्षद, ओमप्रकाश आर्य, बिमला आर्य, हवलदार गणपत, रतन सिंह करीरा आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी