सावधान, हवा में घुलने लगा है जहर

सावधान हो जाइये। आपको हवा भी अस्वस्थ करने लगी है। अभी नहीं संभले तो शहरवासियों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:29 PM (IST)
सावधान, हवा में घुलने लगा है जहर
सावधान, हवा में घुलने लगा है जहर

बलवान शर्मा, नारनौल:

सावधान हो जाइये। आपको हवा भी अस्वस्थ करने लगी है। अभी नहीं संभले तो शहरवासियों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। यह हम नहीं कह रहे हैं,बल्कि पर्यावरण विभाग द्वारा शहर की हवा की जांच में पाया गया है कि वर्तमान में हवा की गुणवत्ता सही नहीं है और आपके द्वारा ली जा रही सांसें(हवा) पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।

बुधवार को एक्यूआइ लेवल 163 के आंकड़े को पार कर चुका है। अक्टूबर माह में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा,जब हवा की गुणवत्ता आपके लिए बिल्कुल सही रही हो। जाहिर है कि

मापदंड के अनुसार एक्यूआइ लेवल यदि 0 से 50 है तो यह हवा बहुत अच्छी है। 50 से 100 है तो मध्यम है और यदि 100 से 150 है तो यह संवेदनशील ग्रुप के लिए अनहेल्दी कैटेगरी में माना जाएगा। 150 से 200 होने पर सभी के लिए अस्वस्थ, 200 से 300 तक बहुत ही अस्वस्थ और 300 से 500 तक बहुत ही खतरनाक स्थिति हो जाती है। हालांकि फिलहाल नारनौल में हवा की गुणवत्ता संवेदनशील ग्रुप के लिए अस्वस्थ है। लेकिन सुधार नहीं हुआ तो हालात खराब होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

तिथि डब्ल्यू/एम2 एअर क्वालिटी आफ सीएएक्यूएमएस

1 अक्टूबर 266.38 123

2 अक्टूबर 272.82 101

3 अक्टूबर 266.45 130

4 अक्टूबर 259.94 140

5 अक्टूबर 258.84 126

6 अक्टूबर 764.69 135

7 अक्टूबर - 137

8 अक्टूबर 238.68 151

9 अक्टूबर 283.50 153

10 अक्टूबर 232.22 152

11 अक्टूबर 229.56 141

12 अक्टूबर 239.88 166

13 अक्टूबर 221.87 201

14 अक्टूबर 170.21 212

15 अक्टूबर 397.46 191

16 अक्टूबर 189.97 160

17 अक्टूबर 181.92 157

18 अक्टूबर 163.98 178

19. अक्टूबर 205.90 149

20 अक्टूबर 172

21 अक्टूबर 163 बाक्स ------

वर्तमान में संवेदनशील ग्रुप(स्वास व एलर्जी के मरीज) के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उनके लिए बाहरी हवा पूरी तरह से शुद्ध नहीं है।

--मोहित मुदगिल, पर्यावरण विभाग के एसडीओ।

chat bot
आपका साथी