आ‌र्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में जजों की नियुक्ति जल्द

आल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारनौल निवासी धर्मपाल चौधरी ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:53 PM (IST)
आ‌र्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में जजों की नियुक्ति जल्द
आ‌र्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में जजों की नियुक्ति जल्द

जागरण संवाददाता, नारनौल: आल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारनौल निवासी धर्मपाल चौधरी ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री से पूर्व सैनिकों की मांगों के बारे में विचार-विमर्श किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आ‌र्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल के अंदर जजों की नियुक्ति जल्दी की जाएगी। धर्मपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को आधुनिक हथियार दिए हैं और आधुनिक ड्रेस दी है। इससे देश का सैनिक लेह और लद्दाख में माइनस 50 डिग्री तापमान में आसानी से देश की रक्षा कर सकता है। इससे पहले हमारे सैनिकों के बर्फ के कारण पैर बुरी तरह से गल जाते थे। भारतीय वायु सेना को आधुनिक हथियारों के साथ-साथ आधुनिक राफेल विमान भी दिए हैं। इससे देश की सेना की ताकत बहुत बढ़ गई है। इससे चीन और पाकिस्तान बार्डर पर पूरा दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण चीन सेना बार्डर से वापस चली गई, जो भी कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे थे चीन ने उसे भी रोक दिया है। यह हमारी सेना की ताकत की बदौलत है। प्रधानमंत्री ने आर्डिनेंस की फैक्ट्रियों को कारपोरेशन में तब्दीली कर दिया है, यह बहुत ही सराहना कार्य किया है। इससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी टाप 10 कमांडर उग्रवादियों को पिछले एक हफ्ते में मार गिराया है। इससे उग्रवाद खत्म होगा।

chat bot
आपका साथी