दो साल बाद नपा अटेली के प्रधान व उपप्रधान ने संभाला कार्यभार

जिला महेंद्रगढ़ के अटेली नगर पालिका के चुनाव संपन्न हुआ और दो साल बाद प्रधान व उप प्रधान ने पदभार संभाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 04:59 PM (IST)
दो साल बाद नपा अटेली के प्रधान व उपप्रधान ने संभाला कार्यभार
दो साल बाद नपा अटेली के प्रधान व उपप्रधान ने संभाला कार्यभार

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (नारनौल): जिला महेंद्रगढ़ के अटेली नगर पालिका के चुनाव संपन्न हुए दो साल से अधिक समय बाद शुक्रवार को प्रधान व उपप्रधान ने शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभाला। अटेली नगरपालिका में जितिन अग्रवाल ने प्रधान व स्नेहलता ने उपप्रधान के रूप में शपथ ली। उपमंडल अधिकारी नारनौल मनीष फोगाट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान को नगर पालिका प्रधान की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रधान ने उपप्रधान स्नेहलता को शपथ दिलाई। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव और गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिगला विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधान व उप प्रधान के अलावा दो पार्षद अशोक जांगिड़ व सरोज देवी उपस्थित रहीं। वर्तमान में 6 पार्षद वाली नगरपालिका में चार पार्षदों की उपस्थिति में प्रधान व उपप्रधान ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में दो पार्षदों विकास यादव व प्रमिला यादव ने दूरी बनाए रखी। 11 पार्षदों वाली नगर पालिका में पांच पार्षद पदमुक्त चल रहे हैं। हालांकि उन्हें शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था लेकिन नहीं पहुंचे।

चार जून को हुआ था प्रधान व उपप्रधान का चयन:

जितिन अग्रवाल को सांसद चौ. धर्मवीर व विधायक सीताराम यादव ने कोरम पुरा कर 4 जून को सर्वसमति से प्रधान व स्नेहलता को उपप्रधान बनाया था। 13 मई 2018 को हुए नगरपालिका चुनाव होने के बाद पार्षदों की गुटबाजी के चलते नगर पालिका प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया था। प्रधान बनाने के लिए 8 बार बैठकें हुईं लेकिन कोरम के अभाव में हर बार स्थगित करनी पड़ी थी। कार्यक्रम में कैलाश अस्पताल बहरोड़ के निदेशक श्याम सुंदर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी