गीता मैराथन में दौड़ेंगे युवा, पांच और 10 किमी. की होगी

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में पवित्र ग्रंथ गीता के लिए कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ी मैराथन में अपना दमखम दिखाएंगे। इस वर्ष कोविड नियमों को जेहन में रखते हुए 15 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के खिलाड़ी ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:47 PM (IST)
गीता मैराथन में दौड़ेंगे युवा, पांच और 10 किमी. की होगी
गीता मैराथन में दौड़ेंगे युवा, पांच और 10 किमी. की होगी

फोटो-24

-अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में गीता मैराथन 28 नवंबर को

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में पवित्र ग्रंथ गीता के लिए कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ी मैराथन में अपना दमखम दिखाएंगे। इस वर्ष कोविड नियमों को जेहन में रखते हुए 15 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के खिलाड़ी ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। मैराथन ब्रह्मासरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 28 नवंबर को होगी। खिलाड़ी 24 से 27 नवंबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में अपना निश्शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। इसे भी आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा गया है।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आयोजन दो से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें 28 नवंबर को गीता मैराथन कराई जाएगी। इसमें महिला व पुरुष वर्ग के दो वर्ग बनाए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में पहले 10 स्थानों पर आने वाले धावकों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि 21 सौ रुपये से लेकर 31 हजार तक होगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग 500 लोग ही मैराथन में भाग लेंगे। प्रदेश सरकार से कोविड नियमों की हिदायतों में छूट मिलती है तो इनकी संख्या एक हजार की जा सकती है।

विजेताओं को 31-31 हजार

डीसी ने बताया कि गीता मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले धावक को 31-31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। द्वितीय को 21-21 हजार और तृतीय को 11-11 हजार रुपए और उसके बाद दसवें स्थान तक आने वाले व्यक्ति को 2100-2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को करीब आठ लाख रुपये का बजट अलाट किया गया है।

chat bot
आपका साथी