युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : मुकेश

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:29 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:29 AM (IST)
युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : मुकेश
युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : मुकेश

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ रही है।

उन्होंने यह बात मंगलवार को पिपली रोड स्थित भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार और युवा आयोग युवाओं को उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ साथ शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और संस्कार देने की दिशा में गंभीर है। इससे पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा और कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को पार्टी व संगठन की नीतियों, नियमों और अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं से अवगत करवाया और बतौर जिलाध्यक्ष बेहतर कार्य करने पर रुबल शर्मा की सराहना की। युवा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत के विकास और युवाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं। संगठन मनाए जा रहे सेवा समर्पण एवं सद्भावना कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलेर शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील गुर्जर, पवन शर्मा, जसबीर समानी, बाबैन मंडल अध्यक्ष उत्सव शर्मा, आइटी सेल प्रमुख सागर मदान, जगतराज, बनता राम, संजीव बंसल, विश्व गोयल, मन्नू सिंह, पंकज, मोहित बीड पिपली, राजीव शर्मा, अमित, रोहित, हैरी सैनी, रविद्र शर्मा, राहुल गुलिया, बरखाराम सैनी व जगतराम कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी