योग को लेकर उत्साह, बच्चों ने किया अनुलोम-विलोम

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकोल योग कार्यक्रम के लिए अभ्यास का शनिवार को दूसरा दिन रहा। ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बड़ों के साथ बच्चों ने भी योग किया। अनुलोम-विलोम सीखने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:17 AM (IST)
योग को लेकर उत्साह, बच्चों ने किया अनुलोम-विलोम
योग को लेकर उत्साह, बच्चों ने किया अनुलोम-विलोम

फोटो -9

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकोल योग कार्यक्रम के लिए अभ्यास का शनिवार को दूसरा दिन रहा। ब्रह्मासरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बड़ों के साथ बच्चों ने भी योग किया। अनुलोम-विलोम सीखने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों के प्रयासों की अधिकारियों ने भी सराहना की।

अभ्यास शिविर के दूसरे दिन शनिवार को सुबह सात बजे योग शुरू किया। पतंजलि के प्रशिक्षकों ने मास्टर ट्रेनरों व अन्य लोगों को योग की बारीकियों को बताया। करीब 45 मिनट तक लोगों ने योग किया।

एसडीएम अखिल पिलानी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कोविड को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिले में 50 जगहों पर योग प्रोटोकाल शिविर लगाए जाएंगे। यहां कोविड की गाइडलाइन के अनुसार 50-50 लोग प्रोटोकाल कार्यक्रम में योग करेंगे। पतंजलि योग समिति लगातार योग प्रोटोकोल प्रशिक्षण रिहर्सल में योग की क्रियाएं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का कार्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। योग को अपने जीवन में शामिल करने का कार्य केवल व्यक्ति स्वयं ही कर सकता है। जब प्रत्येक व्यक्ति रोजाना योग करेगा तो निश्चित ही सरकार और प्रशासन का लक्ष्य और मकसद सफल हो पाएगा। आज फाइनल रिहर्सल

एसडीएम ने बताया कि योग प्रोटोकाल की फाइनल रिहर्सल में 20 जून को होगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पुरुषोत्तमपुरा बाग में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन जिले में 50 जगह पर योग कार्यक्रम कराए जाएंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मासरोवर पर किया जाएगा। केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता ने बताया कि पुरुषोत्तमपुरा बाग में जिला स्तरीय कार्यक्रम की सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अनुलोम-विलोम कर बच्चे गदगद

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बच्चों की संख्या काफी रही। उन्होंने अनुलोम विलोम सिखने के साथ इन क्रियाओं को बारीकी के साथ किया। दूसरी कक्षा के छात्र अनिकेत ने कहा कि वह अपने पिता के साथ योग प्रशिक्षण में आता है। पहले दिन सुबह उठने में कुछ परेशानी हुई, लेकिन दूसरे दिन वह झट से उठ गया। उसने पहले दिन सीखी योग क्रियाओं को बारीकी से किया। दूसरे दिन ही उसको बहुत सुधार नजर आया। रेहान ने बताया कि योग को लेकर उत्साहित रहता है। वह दूसरे दिन योग प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुआ है। योगाचार्य पाला राम, निरूपमा भट्टी, मनोज कुमार, सचिन चौधरी, रीटा, कमल किशोर व रमेश ने योग क्रियाएं करवाई।

chat bot
आपका साथी