शेख चहेली मकबरा समेत 51 जगहों पर आज योग

हरियाणा का ताज कहे जाने वाले शेख चहेली मकबरा समेत जिले में 51 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:40 AM (IST)
शेख चहेली मकबरा समेत 51 जगहों पर आज योग
शेख चहेली मकबरा समेत 51 जगहों पर आज योग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

हरियाणा का ताज कहे जाने वाले शेख चहेली मकबरा समेत जिले में 51 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। रविवार को एक दिन पूर्व इन स्थलों पर योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की गई। एसडीएम अखिल पिलानी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, सीटीएम निशा यादव, आयुष विभाग से डा. कुमार आनंद ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने कहा कि देश और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपनाना होगा। जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा तभी वह प्रदेश, समाज की तरक्की में योगदान दे सकेगा। योग ही मनुष्य को स्वस्थ रख सकता है। इसी उद्देश्य को जहन में रखकर हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का काम किया जा रहा है। सीईओ केडीबी अनुभव मेहता ने कहा कि इस योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से ही पूरे जिले में योग का प्रशिक्षण देने व योग रिहर्सल का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग से हर बीमारी पर अंकुश पाया जा सकता है। योग और आसन करने से सर्वाइकिल, डायबिटीज, उच्च व निम्न रक्तचाप, एसीडीटी सहित अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस बार 21 जून को जिलास्तरीय योग दिवस का आयोजन पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर में किया जाएगा और कुरुक्षेत्र जिले में 50 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई है। योग प्रोटोकोल रिहर्सल शिविर में पतंजलि योगपीठ की तरफ से योगाचार्य पालाराम, निरुपमा भट्टी, मनोज कुमार, सचिन चौधरी, रीटा, कमल किशोर व रमेश ने योग की क्रियाएं करवाई। जिले में 51 स्थानों पर की गई योग की फाइनल रिहर्सल

सीटीएम निशा यादव ने कहा कि योगा दिवस पर कुरुक्षेत्र में 51 जगहों पर योग प्रोटोकोल की फाइनल रिहर्सल की गई है। इन जगहों में ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग, पिहोवा अनाजमंडी, शाहाबाद आर्य कन्या महाविद्यालय, ओपी जिदल पार्क, पुलिस लाइन, द्रोणाचार्य स्टेडियम, शाहाबाद शुगर मिल, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मल्टी पर्पज हाल, यूनिवर्सिटी खेल प्रांगण, आयुष कार्यालय, गांव बारना, बसंतपुर, भूस्तला, बीड़ कालवा, बोढा, चनारथल, ईशरगढ़, जुरासी कलां, कनीपला, खरींडवा, खिजरपुरा, किरमच, मथाना, सैयाना सैदां, शांतिनगर, सिरसला, तगौंली, थाना, उमरी, मैहरा, जोगी माजरा, बीड बड़तोली, घिसरपड़ी, सुनारियां, हमीदपुर, जोगनाखेड़ा, मिर्जापुर, राजकीय स्कूल कुरुक्षेत्र, बीड़ मथाना, सेक्टर पांच, सेक्टर सात, देवीलाल पार्क, अग्रसेन स्कूल सेक्टर 13, पूजा माडल स्कूल, आर्य स्कूल, डीएवी स्कूल सेक्टर तीन, महाराणा प्रताप स्कूल, राजकीय स्कूल थानेसर शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय करेगा देशभर के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन

भारत सरकार इस वर्ष पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 मना रही है। सामान्य योग प्रोटोकोल दर्शाते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 75 सांस्कृतिक विरासत स्थानों पर संस्कृति मंत्रालय की ओर से योग एक भारतीय विरासत नाम का एक अभियान आयोजित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी