अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह होंगे प्रोटोकाल योग, थानेसर में 24 स्थान तय

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 50 जगहों पर 25 सौ लोग एक साथ प्रोटोकाल योग करेंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:58 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह होंगे प्रोटोकाल योग, थानेसर में 24 स्थान तय
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह होंगे प्रोटोकाल योग, थानेसर में 24 स्थान तय

फोटो -9 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 50 जगहों पर 25 सौ लोग एक साथ प्रोटोकाल योग करेंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। अकेले थानेसर में 24 स्थानों को प्रोटोकाल योग के लिए तय किया गया। योग दिवस को कोविड नियमों के अनुसार भव्य और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। जिलास्तरीय कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मासरोवर में होगा।

डीसी मुकुल कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर थानेसर ब्लाक में 24 स्थानों पर योग प्रोटोकाल कार्यक्रम किए जाएंगे। यहां 50-50 लोग प्रोटोकाल योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनमें मंत्री, सांसद व विधायक को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन, आयुष विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, समाजसेवी संस्थाएं, एनजीओ व पतंजलि योग पीठ के साथ-साथ अन्य संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी। इससे हर साल की तरह इस बार भी बेहतर ढंग से आयोजित किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ सभी कार्यक्रमों के लिए योग इंस्ट्रक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है।

थानेसर में यहां होंगे कार्यक्रम

थानेसर उपमंडल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में सुबह सात से 7:45 बजे किया जाएगा। इसी तरह थानेसर में पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र, द्रोणाचार्य स्टेडियम मल्टीपर्पस हाल केयूके, स्पोर्टस ग्राउंड केयूके, आयुष कार्यालय, बारना, ईशरगढ़, कनीपला, किरमच, सिरसला, जोगना खेड़ा, मिर्जापुर, राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-5, 7, ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-2, ओपी जिदल पार्क, अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 13, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-3, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7, राजकीय ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रोटोकाल योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी