अमावस्या पर यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र गुरुकुल कुरुक्षेत्र की श्री गोपाल कृष्ण गोशाला में मंगलवार को अम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:19 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:19 AM (IST)
अमावस्या पर यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना
अमावस्या पर यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र की श्री गोपाल कृष्ण गोशाला में मंगलवार को अमावस्या पर विशेष यज्ञ किया गया। प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच गोघृत, शाकल्य सामग्री और गूग्गल की आहुति देकर कोरोना वायरस के प्रकोप को समाप्त करने की भगवान से कामना की। सह प्राचार्य शमशेर सिंह, डा. एसके गोयल, वीएलडीए कुलदीप, गोसेवक राजकुमार व मुरलीपाल ने भी आहुति डाली।

प्रधान कुलवंत सैनी ने कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रभाव देश ही नहीं दुनिया में फैला हुआ है। यह वातावरण में भी है। वैदिक संस्कृति में यज्ञ को सबसे उत्तम सैनिटाइजर माना गया है। जहां यज्ञ होता है वहां का वातावरण शुद्ध होता है। इसके प्रभाव में वातावरण में विद्यमान हानिकारक वायरस खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में गूग्गल डालने से पवित्र वायु पूरे वातावरण को शुद्ध कर देती है। जिससे बहुत से बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को अपने-अपने घरों व संस्थानों में यज्ञ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार की जारी हिदायतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने, मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने विभिन्न दुर्लभ जड़ी-बुटियों से निर्मित विशेष इम्युनिटी बूस्टर व इम्युनिटी प्लस काढ़ा बनाया है। लोगों का काढ़ा प्रयोग कर अपनी इम्युनिटी मजबूत बनानी चाहिए। जिला बार एसोसिएशन में पांचवां टीकाकरण शिविर लगाया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को बार लाइब्रेरी में पांचवां कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया। इसमें वकीलों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई।

मुख्यातिथि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच रहे। जिला बार एसोसिइशन के लाइब्रेरी के लिए 21 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने बार एसोसिएशन के टीकाकरण को लेकर शिविर लगाने के प्रयास की सराहना कमी। उन्होंने कहा कि इससे दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस समय लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए। जिला बार एसोसिऐशन के प्रधान गुरतेज सिंह शेखों ने कहा कि एसोसिएशन वकीलों को कोरोना से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बार एसोसिएशन का यह पांचवां शिविर है। इस मौके पर सचिव साधुराम शर्मा, कैशियर अनिल वर्मा, दीपक शर्मा, मनोज अटवान, धर्मबीर बुरा, जगमोहन मनचंदा, हीरालाल जांगड़ा, दीपक चौहान, विनीत बजाज व हरबीर हांडा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी