समाज में महिलाएं करती है चुनौतियों का सामना : सोमनाथ

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए करियर और अवसर पर रूसा की ओर से प्रायोजित कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM (IST)
समाज में महिलाएं करती है चुनौतियों का सामना : सोमनाथ
समाज में महिलाएं करती है चुनौतियों का सामना : सोमनाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए करियर और अवसर पर रूसा की ओर से प्रायोजित कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा रहे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें परिवार और समाज के लिए अपने शुरुआती करियर के समय का त्याग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व सांस्कृतिक और सामाजिक समस्या के कारण है जिसे दृढ़ता से संबोधित करने की आवश्यकता है। समारोह के लिए नई दिल्ली पूर्व सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा, भौतिकी में 2019 में पद्मश्री प्रो. रोहिणी गोडबोले विशिष्ट अतिथि रहे। पद्मश्री प्रो. रोहिणी गोडबोले ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों को विज्ञान में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुवि उत्तर भारत में विज्ञान में महिलाओं को बढ़ावा देने में अग्रणी है और उत्तर भारत में तीन में से एक है, जिन्होंने विस की स्थापना की है। प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को वित्त पोषण के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया।

योजनाओं की दी जानकारी

उन्होंने लड़कियों के लिए विज्ञान ज्योति, महिला वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए किरण योजना, विज्ञान में महिलाओं को समर्पित एक पायलट परियोजना और 10-15 वर्ष व कक्षा छठी से 10 तक की आयु वर्ग के स्कूली छात्रों को विज्ञान की ओर प्रेरित करने के लिए मानक योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में बात की। कार्यशाला संयोजक प्रो. नीरा राघव ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन रूसा के अंतर्गत किया गया है।

chat bot
आपका साथी