एकाग्रता से किया कार्य सफल होता है : सुरेंद्र अत्री

श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें उत्तर क्षेत्र के महामंत्री सुरेंद्र अत्री और संगठन मंत्री बालकिशन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 05:22 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 05:22 AM (IST)
एकाग्रता से किया कार्य सफल होता है : सुरेंद्र अत्री
एकाग्रता से किया कार्य सफल होता है : सुरेंद्र अत्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें उत्तर क्षेत्र के महामंत्री सुरेंद्र अत्री और संगठन मंत्री बालकिशन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय करवाया। इसके बाद सुरेंद्र अत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए संत रविदास, स्वामी विवेकानंद, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनकी पुस्तक अग्नि की उड़ान पढ़ने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य यदि एकाग्रता से किया जाए तो वह कार्य अवश्य सफल होता है व लक्ष्य प्राप्ति होती है। लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। शिक्षा एक ऐसा साधन है, जिससे हम अपने साथ-साथ समाज का भी विकास कर सकते हैं। प्राचार्य ने मंचासीन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ.विश्वराज, प्रबंधक अशोक रोशा, नरेंद्र कौशिक, मलखान, गुलशन, सुमित व नीरज उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी