महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप

सदर थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर तीन में एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:56 PM (IST)
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप

संवाद सहयोगी, पिपली : सदर थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर तीन में एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला के पास दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने घर की छत से लगे पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

यह घटना वीरवार देर रात की है। रात को महिला के स्वजनों को उसके फांसी लिए जाने का पता चल गया था। स्वजन महिला को फांसी के फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक महिला के पिता ने सदर थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने फांसी नहीं ली, बल्कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने महिला के पिता वेदप्रकाश की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।

परिवार के सदस्य घर पर ही होने के लगाए आरोप

सेक्टर तीन निवासी हाउसिग बोर्ड कालोनी में एक महिला ने वीरवार देर रात घर में लगे पंखे से चुन्नी से फांसी लिए जाने का मामला सामने आया है। जब महिला ने फांसी ली उस समय घर के सभी सदस्य मौजूद थे। स्वजनों को तुरंत महिला के फांसी लिए जाने की भनक लगी तो स्वजन उसे फांसी के फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना महिला के स्वजनों को भी दे दी गई। सूचना मिलने पर महिला के पिता अंबाला के गांव धीन निवासी वेदप्रकाश व अन्य स्वजन मौके पर पहुंच गए। पिता वेदप्रकाश का आरोप है कि उसकी बेटी ने फांसी नहीं ली है, बल्कि उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने मारकर फांसी पर लटकाया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर खूब बवाल काटा। इस बीच मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी राजपाल, सेक्टर पांच चौकी प्रभारी जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता वेद प्रकाश ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज लाने के लिए उसकी बेटी को पिछले काफी दिन से तंग कर रहे थे। उसने अपनी बेटी की 10 साल पहले शादी की थी। शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। उसकी बेटी के पास शादी के बाद दो बच्चे हैं। सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता वेद प्रकाश की शिकायत पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

chat bot
आपका साथी