खेलमंत्री की ग्रांट से कैंसर से ग्रस्त महिला को सौंपा 50 हजार की राशि का चेक

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की ग्रांट से कैंसर से जूझ रही गांव खेड़ी शहीदां की महिला जोगिद्रो देवी को 50 हजार की आर्थिक सहायता का चेक इलाज के लिए दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:25 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:25 AM (IST)
खेलमंत्री की ग्रांट से कैंसर से ग्रस्त महिला को सौंपा 50 हजार की राशि का चेक
खेलमंत्री की ग्रांट से कैंसर से ग्रस्त महिला को सौंपा 50 हजार की राशि का चेक

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की ग्रांट से कैंसर से जूझ रही गांव खेड़ी शहीदां की महिला जोगिद्रो देवी को 50 हजार की आर्थिक सहायता का चेक इलाज के लिए दिया गया।

खेलमंत्री के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने जोगिद्रो देवी तक चेक दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की सेवा परमात्मा की सच्ची भक्ति है। आर्थिक अभाव में ऐसे बहुत से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वे पूरी तरह से अपना इलाज नहीं करा सकते। ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना सहित कई ऐसी स्कीमें शुरू की हैं। पीड़ितों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने इससे पहले भी अशक्त और बीमारी से जूझ रहे लोगों तक आर्थिक सहायता राशि के चेक पहुंचाकर उनकी मदद की है। इस मौके पर इस्माईलाबाद मंडल भाजपा प्रधान चिरंजीव गर्ग व छबेग सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी