टोक्यो के मैदान में भारत की जीत के साथ ही कुरुक्षेत्र में सुरेंद्र के घरेलू मैदान में झूम उठे खिलाड़ी

भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शुक्रवार को शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 के अंतर से परास्त कर दिया है। पूल ए के इस अंतिम मैच में जीत दर्ज करवाने से पहले ही भारत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना रखी थी। इस मैच की जीत के बाद अब भारतीय टीम पूरे जोश के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:41 AM (IST)
टोक्यो के मैदान में भारत की जीत के साथ ही कुरुक्षेत्र में सुरेंद्र के घरेलू मैदान में झूम उठे खिलाड़ी
टोक्यो के मैदान में भारत की जीत के साथ ही कुरुक्षेत्र में सुरेंद्र के घरेलू मैदान में झूम उठे खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शुक्रवार को शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 के अंतर से परास्त कर दिया है। पूल ए के इस अंतिम मैच में जीत दर्ज करवाने से पहले ही भारत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना रखी थी। इस मैच की जीत के बाद अब भारतीय टीम पूरे जोश के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। टोक्यो के खेल मैदान में जैसे ही भारतीय टीम ने जापान पर जीत दर्ज करवाई, उसी के साथ कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम के खेल मैदान में पहुंचे खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षकों ने भी इस जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है कि इसी खेल मैदान में कुरुक्षेत्र के सेक्टर आठ निवासी सुरेंद्र कुमार पालड़ ने हाकी खेलना शुरू किया था।

टोक्यो ओलिपिक में कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है कि कुरुक्षेत्र का लाल सुरेंद्र कुमार पालड़ भारतीय हाकी टीम में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को तीन बजते ही ओलिपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ के पिता मलखान सिंह व भाई नरेंद्र , खेल कोच एवं साई प्रभारी गुरविद्र सिंह, हाकी कोच सोहन लाल के साथ-साथ सभी खिलाड़ी एक टक नजर लगाए मैच का सीधा प्रसारण देखते नजर आए। इस मैच में जैसे-जैसे भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी गोल करते रहे, वैसे-वैसे सभी के चेहरे खुशी से खिलते चले गए।

-------

सुरेंद्र के प्रदर्शन से हाकी प्रेमियों में खुशी की लहर

क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी डीपी ने कहा कि कुरुक्षेत्र का लाल सुरेंद्र ओलिपिक में लगातार बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहा है। इससे कुरुक्षेत्र और प्रदेश के साथ-साथ देश भर के हाकी प्रेमियों में खुशी की लहर है। उन्हें उम्मीद है इस बार भारतीय टीम ओलिपिक से सोना जीत कर लाएगी।

------

सुरेंद्र पालड़ ने किया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन

ओलिपियन सुरेंद्र पालड़ ने इस मैच में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सुरेंद्र ने कई बार जापान के खिलाड़ियों को छकाने का काम किया और जापान के फारवर्ड खिलाड़ियों को गोल तक जाने पर रोक लगाते रहे। हाकी कोच गुरविद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। उससे अब पूरी उम्मीद है कि ओलिपिक से टीम पदक लेकर लौटेगी। इस मौके पर कुलदीप सिंह वडैच, सुधीर दहिया, राहुल सांगवान, जूनियर हाकी खिलाड़ी अमितोज सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी