श्री शिरड़ी साई मंदिर में हुआ साई सद्भावना यात्रा का स्वागत

श्री शिरड़ी साईं मंदिर में हापुड़ उत्तर प्रदेश से चली साई सद्भावना यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि सिद्ध पीठ शिरडी साईं दरबार सपनावत हापुड़ से निकली यह यात्रा गाजियाबाद नोएडा सोनीपत पानीपत व करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:20 AM (IST)
श्री शिरड़ी साई मंदिर में हुआ साई सद्भावना यात्रा का स्वागत
श्री शिरड़ी साई मंदिर में हुआ साई सद्भावना यात्रा का स्वागत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: श्री शिरड़ी साईं मंदिर में हापुड़ उत्तर प्रदेश से चली साई सद्भावना यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि सिद्ध पीठ शिरडी साईं दरबार सपनावत, हापुड़ से निकली यह यात्रा गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत, पानीपत व करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंची। मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे मोहन साईं व जेपी साईं सहित सभी साईं भक्तों को अंगवस्त्र पहनाया गया। यात्रा में शामिल सभी साईं भक्तों ने साईं जी का मंगलस्नान कराकर आरती में हिस्सा लिया और समस्त जगत के कल्याण के लिए साईं से प्रार्थना की। डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि साईं के कथन सबका मालिक एक है को चरितार्थ करते हुए यह सछ्वावना यात्रा समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दे रही है। वहीं, मंदिर में वीरवार को साईं जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। गायकों ने मधुर भजनों से समां बांधा। भंडारे में सभी लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष परमिदर मनचंदा, सचिव श्याम सुंदर सेठी, कैशियर राजेश्वर ठाकुर, यश अरोड़ा, चंद्रभान, रोहित पुरी, सन्नी मुंजाल, गगनदीप, रमन बंसल, कुल भूषण मुंजाल, सुरेश कुमार, गौरव गर्ग और अरुण वशिष्ठ मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत के पश्चात यह सछ्वावना यात्रा वैष्णो देवी के दरबार के लिए रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी