लोक संस्कृति के रंगों में रंगी कला परिषद की साप्ताहिक संध्या

हरियाणा कला परिषद की ओर से कला कीर्ति भवन में लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने गीत भजन कव्वाली रागनी और लोकनृत्यों के द्वारा रंग जमाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM (IST)
लोक संस्कृति के रंगों में रंगी कला परिषद की साप्ताहिक संध्या
लोक संस्कृति के रंगों में रंगी कला परिषद की साप्ताहिक संध्या

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

हरियाणा कला परिषद की ओर से कला कीर्ति भवन में लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने गीत, भजन, कव्वाली, रागनी और लोकनृत्यों के द्वारा रंग जमाया। इस मौके पर कार्टूनिस्ट वीपी वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में संजय भसीन, गजेंद्र फौगाट और महाबीर गुड्डू के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन विकास शर्मा ने किया।

लोक संगीत कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति शिव स्तुति की रही। अजय कश्यप ने साथी कलाकारों के साथ नृत्य के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की। वहीं अगली प्रस्तुति में करनाल से आए बांसुरीवादक दीपक कुमार ने बांसुरीवादन किया। इसके बाद पंचकूला की कलाकार तेजस्विनी ने ए मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। अगली प्रस्तुति में घरौंडा के करनाल से आए गायक कलाकार राजीव कलाकार ने खूब समां बांधा। लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में, ऐ मेरे दिल के चैन के नगमें सुनाकर राजीव ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजीव ने जब परदा है परदा कव्वाली सुनानी शुरू की तो लोगों की तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

श्रोताओं की मांग पर देश के वीर जवानों को समर्पित गीत संदेश आते हैं. भी राजीव ने सुनाया। इसके साथ ही कलाकार सतीश ने अपनी मिमीक्री से लोगों का दिल जीता। वहीं पानीपत से आई नन्हीं कलाकार जाह्नवी ने हरियाणवी नृत्य कर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। जाह्नवी के नृत्य के साथ गजेंद्र फौगाट भी मंच पर झूमते नजर आए।

chat bot
आपका साथी