डीएलएसए में विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरूकता दिवस पर किया वेबिनार

कुरुक्षेत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरुकता दिवस पर वेबिनार किया गया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट के इंचार्ज केवल सिंह रिसोर्सपर्सन रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:39 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:39 AM (IST)
डीएलएसए में विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरूकता दिवस पर किया वेबिनार
डीएलएसए में विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरूकता दिवस पर किया वेबिनार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरुकता दिवस पर वेबिनार किया गया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट के इंचार्ज केवल सिंह रिसोर्सपर्सन रहे। वेबिनार में पैनल के अधिवक्ता, स्कूलों के प्रिसिपल, आंगनबाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर, पीएलवी व सक्षम युवाओं ने भाग लिया है। रिसोर्सपर्सन केवल सिंह ने कहा कि विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरूकता दिवस हर साल 15 जून को वरिष्ठ नागरिकों के साथ दु‌र्व्यवहार के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व बुजुर्ग दु‌र्व्यवहार जागरूकता दिवस बुजुर्गो के साथ इस मुद्दे को उजागर करने के लिए समर्पित है। इस वर्ष की थीम न्याय तक पहुंच है। सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई बुजुर्ग किसी परेशानी में दिखे तो उसकी मदद करनी चाहिए। बुजुर्गो का सम्मान करना हमारी अच्छी आदतों को दिखाता है।

होम आइसोलेट मरीजों को आयुष हेल्थ किट बांटी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि डीएलएसए की ओर से टूगेदर वी विन अगेंस्ट कोरोना नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आमजन को कोरोना से बचाव व डीएलएसए की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सक्षम युवाओं की ओर से होम आइसोलेट मरीजों को आयुष हेल्थ किट भी वितरित की जा रही है। इसके साथ-साथ सक्षम युवाओं की ओर से हेल्थ किट बांटी जा रही है। बुधवार को इस अभियान के तहत सक्षम युवाओं ने कुरुक्षेत्र व शाहबाद में आयुष हेल्थ किट का वितरण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामान्य जन को कानूनी सेवाओं की जानकारी देना है, ताकि लोगों को सही समय पर कानूनी सहायता मिल सके।

chat bot
आपका साथी