कुरुक्षेत्र में हुआ लोकसभा से कम हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव के महासमर में महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में इस बार 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सबसे ज्यादा मतदान लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 71 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद थानेसर में 68.50 फीसदी मतदान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:20 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में हुआ लोकसभा से कम हुआ मतदान
कुरुक्षेत्र में हुआ लोकसभा से कम हुआ मतदान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधानसभा चुनाव के महासमर में महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में इस बार 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सबसे ज्यादा मतदान लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 71 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद थानेसर में 68.50 फीसदी मतदान हुआ। पिहोवा और शाहाबाद (आरक्षित) हलके में 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार सुबह से मतदान धीमा रहा। हालांकि दोपहर बाद इसने रफ्तार पकड़ी, लेकिन वर्ष 2014 में हुए विधानसभा आम चुनाव के आंकड़े को नहीं छू सका। वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र में 80.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब धर्मनगरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही थी। दूसरी तरफ, लोकसभा चुनाव 2019 में यहां 74.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यह भी इन विधानसभा चुनाव से ज्यादा ही रहा था। चार विधानसभा क्षेत्रों में 795 बूथों पर मतदान हुआ। प्रत्येक में में दो-दो पिक बूथ बनाए गए थे। जिला निवार्चन अधिकारी डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में सात लाख 13 हजार 597 मतदाता हैं।

chat bot
आपका साथी