लोकतंत्र में हर वोट का महत्व : विनोद

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी इकाई ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 06:52 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:52 AM (IST)
लोकतंत्र में हर वोट का महत्व : विनोद
लोकतंत्र में हर वोट का महत्व : विनोद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी इकाई ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने रवाना किया। विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करते हुए 100 प्रतिशत मतदान के नारे लगाए।

विनोद कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली है और मतदान इसका आधार है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्राचार्या संतोष शर्मा ने चुनाव को महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी राजेंद्र कुमार, देवी चंद, राकेश, अनंत राम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी