खिजरपुरा में ग्रामीणों व मनेरगा मजदूरों को बांटे मास्क

कुरुक्षेत्र वैश्विक महामारी कोरोना को आमजन से सुरक्षित रखने में ग्राम पंचायत अहम योगदान दे रही हैं। गांवों को सैनिटाइज करने के साथ लॉकडाउन की पालना और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:25 AM (IST)
खिजरपुरा में ग्रामीणों व मनेरगा मजदूरों को बांटे मास्क
खिजरपुरा में ग्रामीणों व मनेरगा मजदूरों को बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वैश्विक महामारी कोरोना को आमजन से सुरक्षित रखने में ग्राम पंचायत अहम योगदान दे रही हैं। गांवों को सैनिटाइज करने के साथ लॉकडाउन की पालना और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को गांव खिजरपुरा में महिला सरपंच हरजीत कौर व समाजसेवी शमशेर ढुल ने ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों को मास्क बांटे।

सरपंच हरजीत कौर ने कहा कि दो फीट की दूरी और मास्क के जरिये कोरोना का हराया जा सकता है। मास्क कोरोना की लड़ाई में सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। इसी सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए ग्रामीणों को मास्क बांटे गए हैं। खासकर मनरेगा मजदूरों के लिए मास्क अनिवार्य हैं, क्योंकि काम करते समय धूल मिट्टी उड़ती है, जिससे बीमारियां फैल सकती हैं।

समाजसेवी शमशेर ढुल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में लॉकडाउन कारगर साबित हो रहा है। इसके प्रति बकायदा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि लॉकडाउन की पालना अनिवार्य है। यही नहीं सरकार की हिदायतों के अनुसार सायं सात बजे से क‌र्फ्यू का समय निर्धारित किया गया है, जिसकी कड़ाई से पालना की जा रही है। लॉकडाउन के बीच मनेरगा के जरिये ग्रामीणों को रोजगार दिया जा रहा है ताकि किसी को आर्थिक नुकसान न हो।

इस अवसर पर सीएससी सेंटर संचालक अशोक कुमार, मनरेगा मैट राजेंद्र कुमार, नफे सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी