विजय संकल्प रैली के मंच से विकास कार्यो के दम पर वोट की अपील

धर्मनगरी के थीम पार्क में आयोजित विजय संकल्प रैली में पहुंचे नेताओं और प्रत्याशियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कराए गए विकास कार्यो के दम पर लोगों से वोट की अपील की। मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों ने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 06:35 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:35 AM (IST)
विजय संकल्प रैली के मंच से विकास कार्यो के दम पर वोट की अपील
विजय संकल्प रैली के मंच से विकास कार्यो के दम पर वोट की अपील

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी के थीम पार्क में आयोजित विजय संकल्प रैली में पहुंचे नेताओं और प्रत्याशियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कराए गए विकास कार्यो के दम पर लोगों से वोट की अपील की। मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों ने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं। इनसे प्रदेश की जनता को लाभ मिला है और प्रदेश ने कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

रैली का मंच संचालन कर रहे करनाल लोकसभा से सांसद संजय भाटिया ने प्रदेश में बगैर किसी भेदभाव के हरियाणा एक और हरियाणवी एक के बारे में बताया। अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व भर में देश का मान बढ़ाया है। वह दुनिया के सर्वमान्य नेता बन गए हैं। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की जनता इस बात को भली-भांति जानती है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने सही मायनों में विकास किया है।

रादौर से भाजपा प्रत्याशी कर्ण देव कांबोज ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री की बगैर भेदभाव की नीति को कई प्रदेशों में सराहा गया है।

शाहाबाद से प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने कहा कि पिछले 60 साल से प्रदेश में इतने विकास कार्य नहीं हुए, जितने भाजपा के पांच साल के राज में हुए हैं।

पिहोवा से प्रत्याशी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को टिकट देकर राजनीति में उतारा है। जगाधरी सीट से प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इससे पहले की सरकारों में मुख्यमंत्री और मंत्री जनता की कमाई लूटने का काम करते थे। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए पारदर्शिता को बढ़ाया है। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर अन्य प्रत्याशियों को बोलने का मौका नहीं मिल पाया। इस मौके पर अंबाला सिटी से असीम गोयल, मुलाना से राजबीर बराड़ा, सढौरा से बलवंत सिंह, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, थानेसर से सुभाष सुधा, पुंडरी से वेदपाल, निलोखेड़ी से कबीर पंथी, गुहला से रवि तारांवली, इंद्री से रामकुमार कश्यप, कलायत से कमलेश ढांडा, कैथल से लीला राम गुर्जर, घरौंडा से हरविद्र कल्याण, पानीपत से प्रमोद विज, असंध से बख्शीश सिंह मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद

लाडवा से प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाएं तैयार कर उन्हें लागू किया है। इस पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और स्व. सुषमा स्वराज जैसे नेताओं ने खड़ा किया है।

chat bot
आपका साथी