ब्रह्मसरोवर के घाटों पर घूम रहे वाहन, सीएम विडो पर शिकायत

पवित्र तीर्थ ब्रह्मसरोवर के घाटों पर वाहन लेकर जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर अपने दोपहिया वाहन ब्रह्मसरोवर के घाटों पर ले जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:12 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:12 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर के घाटों पर घूम रहे वाहन, सीएम विडो पर शिकायत
ब्रह्मसरोवर के घाटों पर घूम रहे वाहन, सीएम विडो पर शिकायत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पवित्र तीर्थ ब्रह्मसरोवर के घाटों पर वाहन लेकर जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर अपने दोपहिया वाहन ब्रह्मसरोवर के घाटों पर ले जाते हैं। केवल दोपहिया वाहन ही नहीं कई बार चालक कार लेकर भी ब्रह्मसरोवर परिसर में पहुंच जाते हैं। इससे नियमों की अनदेखी तो ही रही है। अधिकारियों की लापरवाही से घाटों पर लगे पत्थर टूटने से नुकसान अलग से हो रहा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों और टूरिस्ट पुलिस के इस ओर ध्यान न देने पर तीर्थ पुरोहित राकेश गोस्वामी ने इसकी शिकायत सीएम विडो पर की है।

सीएम विडो पर सौंपी गई शिकायत में राकेश गोस्वामी ने बताया कि ब्रह्मसरोवर परिसर में वाहनों को ले प्रतिबंधित है। इसके बावजूद लोग अपनी मोटरसाइकिल, कार आदिं पर ले जा रहे हैं। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जब तीर्थ पुरोहित इन सबको रोकने का प्रयास करते हैं, तो यह वाहन झगड़ा करते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों को भी की है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी अनदेखी के चलते उन्होंने अब इस मामले की शिकायत सीएम विडो पर की है।

chat bot
आपका साथी