वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी थे : मिश्र

कुरुक्षेत्र मातृभूमि सेवा मिशन संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डा. प्रकाश मिश्र ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 07:23 AM (IST)
वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी थे : मिश्र
वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी थे : मिश्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मातृभूमि सेवा मिशन संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डा. प्रकाश मिश्र ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। वीर सावरकर विश्वभर के क्रांतिकारियों में अद्वितीय थे। 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए सावरकर शुरुआत से ही क्रांतिकारी थे। नासिक के कलेक्टर की हत्या के आरोप में अंग्रेजों ने 1911 में सावरकर को काले पानी की सजा सुनाई थी। विनायक दामोदर सावरकर को ब्रिटिश सरकार में दो बार आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। जेल में उन्होंने पत्थर के टुकड़ों को कलम बना कर 6000 कविताएं दीवार पर लिख डालीं। वे एक महान क्रांतिकारी, इतिहासकार, समाज सुधारक, विचारक, चितक, साहित्यकार थे। उनकी पुस्तकें क्रांतिकारियों के लिए श्रीमद्भागवतगीताके समान थीं।

संजय बने पुरानी सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : संजय कुमार को पुरानी सब्जी मंडी का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति शुक्रवार को पुरानी मंडी के फल और सब्जी विक्रेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से की गई है। इस बैठक में रिकू नारंग को उपप्रधान, नरेश खुराना को सचिव तथा टीटू खुराना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रधान संजय कुमार ने कहा कि वह पुरानी सब्जी मंडी में फल व सब्जी विक्रेताओं के सामने आ रही समस्याओं का हल करवाएंगे। इसके साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल कुमार, धर्मेंद्र, पलटन, गुलशन, राजिद्र, प्रदीप, विनोद, काला, दीपक, संतलाल, लाडी व सुभाष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी