वन महोत्सव 25 से, पौधारोपण को लेकर विभाग करेगा जागरूक

- मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से करेंगे राज्य व जिलास्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ जागरण संवाददात

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:27 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:27 AM (IST)
वन महोत्सव 25 से, पौधारोपण को लेकर विभाग करेगा जागरूक
वन महोत्सव 25 से, पौधारोपण को लेकर विभाग करेगा जागरूक

- मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से करेंगे राज्य व जिलास्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सावन के पहले दिन से धर्मनगरी सहित पूरे प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसका प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम यमुनानगर में होगा। कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम ब्रह्मासरोवर के वीआइपी घाट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग प्रदेश व जिला स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। जिले में 11.50 लाख पौधे महोत्सव के दौरान लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा।

जिला वन मंडल अधिकारी रविद्र धनखड़ ने बताया कि वन विभाग इस बार 72वां जिलास्तरीय वन महोत्सव मना रहा है। यह 25 जुलाई को मनाया जाएगा। इस महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 22 जुलाई से पेंटिग प्रतियोगिता व क्विज कराने का फैसला लिया है। ये प्रतियोगिता पैनारोमा विज्ञान केंद्र में कराई जाएंगी। पेंटिग प्रतियोगिता में एक स्कूल से 4 (एक ग्रुप में-2) विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। क्विज में एक स्कूल से तीन विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में जिले के 28 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

आक्सी वन पर भी होगी प्रतियोगिता

डीएफओ रविद्र धनखड़ ने बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की लिखित क्विज प्रतियोगिता 22 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक पैनारोमा विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र में कराई जाएगी। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पेंटिग प्रतियोगिता सुबह 11:30 से 12:30 बजे और कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पेंटिग प्रतियोगिता सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक पैनारोमा विज्ञान केंद्र में कराई जाएगी। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट वन विभाग देगा। प्रतिभागियों को पेंट ब्रश, कलर, पेंट खुद लेकर आना होगा। लिखित क्विज के लिए विद्यार्थी अपने हार्ड बोर्ड, पेपर बोर्ड, पेंसिल खुद ही लेकर आएंगे। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए आक्सी-वन विषय रखा गया है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी