उर्मिल श्योकंद ने संभाला आरटीए का चार्ज

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में उर्मिल श्योकंद ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:50 AM (IST)
उर्मिल श्योकंद ने संभाला आरटीए का चार्ज
उर्मिल श्योकंद ने संभाला आरटीए का चार्ज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में उर्मिल श्योकंद ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दे कि इससे पहले वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में पिछले सात सालों से क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने इन सात सातों में हजारों युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार दिलवाया।

उर्मिल श्योकंद ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जिस कार्य के लिए यानी जिस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए इस पद पर तैनात किया है। वह उसे जड़ से खत्म करने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करेंगी। जिससे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए पारदर्शिता होगी। कोई भी व्यक्ति अपने काम से संबंधित किसी भी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकेंगा। इसके लिए कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी। जिसमें सभी को आदेश दिए जाएंगे कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति हमारे कार्य से संतुष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में प्रत्येक मंगलवार को कमर्शियल वाहनों की पासिग होती है। इस दौरान वे स्वयं मौके पर जाकर वाहनों की पासिग की प्रक्रिया देखेंगी। वहीं सभी की समस्याओं को जल्द ही निवारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी