गांजा पत्ती रखने की आरोपित महिला सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला को गांजा पत्ती व एक व्यक्ति को चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपित महिला से दो किलो गांजा पत्ती व आरोपित व्यक्ति से 15 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:21 PM (IST)
गांजा पत्ती रखने की आरोपित महिला सहित दो गिरफ्तार
गांजा पत्ती रखने की आरोपित महिला सहित दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला को गांजा पत्ती व एक व्यक्ति को चूरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपित महिला से दो किलो गांजा पत्ती व आरोपित व्यक्ति से 15 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। आरोपितों के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उपनिरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नर सिंह की टीम श्रद्धानंद चौक पर मौजूद थी। उनको गुप्त सूचना मिली कि शोरगीर बस्ती निवासी सरोज उर्फ निन्नी गांजा पत्ती बेचती है। वह आज भी अपने घर से गांजा बेचने के लिए सोनी शोरूम नजदीक पारस सिनेमा के सामने आएगी। उन्होंने मौके पर राजपत्रित अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र को बुलाया। मुख्य सिपाही गुरमीत कौर ने शक के आधार पर एक महिला को काबू करके पूछताछ की तो उसने अपना नाम शोरगीर बस्ती निवासी सरोज उर्फ निन्नी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो गांजा पत्ती बरामद की गई। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपित सरोज उर्फ निन्नी को गिरफ्तार किया। 15 किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सैल की टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक जगबीर सिंह की टीम ढांड रोड पिहोवा में मौजूद थी। उपनिरीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि करनाल के गांव महमल निवासी गगनदीप उर्फ रिकू ट्रक चलाता है। वह अपनी मोटरसाइकिल पर चूरापोस्त बेचने के लिए गांव महमल व ढांड होते हुए पिहोवा शहर की तरफ आएगा। ढांड-पिहोवा रोड हाईवे पर असमानपुर पुलिया के नीचे नाकाबंदी की। पुलिस उपाधीक्षक पिहोवा गुरमेल सिंह को बुलाया गया। पुलिस टीम शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने अपना नाम करनाल के गांव महमल निवासी गगनदीप उर्फ रिकू बताया। तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे से 15 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ सदर पिहोवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी