नशीले पदार्थ रखने के दो आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थो के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित से 14 ग्राम 40 मिलीग्राम स्मैक तो दूसरे से 35 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:07 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:07 AM (IST)
नशीले पदार्थ रखने के दो आरोपित गिरफ्तार
नशीले पदार्थ रखने के दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थो के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित से 14 ग्राम 40 मिलीग्राम स्मैक तो दूसरे से 35 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि इस्माईलाबाद थाना पुलिस के एएसआइ जयभगवान, एसआइ पूर्ण दास, सत्यवान, मुख्य सिपाही दिलबाग सिंह व वीरेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव ठसका मीरांजी निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोहना की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 ग्राम 40 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एक अन्य मामले में शाहाबाद थाना पुलिस के एसआइ साहब सिंह, सुरेंद्र सिंह, एएसआइ सुशील कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार, एसपीओ राजेंद्र सिंह की टीम ने शाहाबाद के खत्रवाडा मोहल्ला निवासी नीरज उर्फ हैप्पी की शक के आधार पर तलाशी ली। उसके कब्जे से 35 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

लैपटाप चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सीआइए-टू ने लैपटाप चोरी के एक आरोपित को काबू किया है। आरोपित को लैपटाप बरामद कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के राजेंद्रपुरम निवासी मोहम्मद गुलजार अहमद ने नौ अक्टूबर को शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आरएसजीआइटी सॉल्युशन में काम करता है। उसका दफ्तर होटल प्राइड-24 में है। नौ अक्टूबर 2020 को वह अपने कमरे को बंद कर दफ्तर में बैठा था कि पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति उसका लैपटाप व पर्स चोरी कर ले गया। इसकी जांच सीआइए-टू को सौंपी गई। सीआइए-टू के एएसआइ सतनाम सिंह, मुख्य सिपाही लखन सिंह, ललित व दिनेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रतगल निवासी राहुल सैनी उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटाप बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी