लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के दो आरोपित गिरफ्तार

पिहोवा शहर थाना पुलिस ने लोहे की राड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:13 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:13 AM (IST)
लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के दो आरोपित गिरफ्तार
लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा शहर थाना पुलिस ने लोहे की राड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गांव भट्ट माजरा निवासी अनमोल सिंह ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पिहोवा की शास्त्री कालोनी निवासी मनदीप सिंह के ट्रक पर ड्राइवर है। वह ट्रक की रिपेयर कराने के लिए गांव भट्ठ माजरा गया हुआ था। ट्रक के मिस्त्री की दुकान के सामने कबाडी की दुकान पर पप्पी नाम का लड़का काम करता है जिसके साथ दिन में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिस बात को लेकर सुखविद्र सिंह व शीरा सिंह के साथ झगड़ा हो गया था।

झगड़े में उससे बिदर सिंह के मुंह पर मुक्का लगा। उसके मुंह से खून आने लगा था। वह डर के मारे वहां से भाग गया था। जब वह अपनी दरखास्त का पता करने के लिए थाने के बाहर सड़क पर खड़ा था तो उसी समय सरस्वती खेड़ा निवासी जोत सिंह व प्रिस अपनी मोटरसाइकिल पर आए और उसको गालियां देने लग गए। मनजोत उर्फ जोत ने अपने हाथ में पकड़ी लोहे की राड सीधी उसके सिर में मारी। वह एक दम गिर गया। उसके बाद उसके दोस्त मनदीप व नीरज ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ महेंद्र सिंह को सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित मनजोत सिंह व प्रिस को गांव भट्ठ माजरा बस अड्डे से काबू किया।

chat bot
आपका साथी